लाइसेंसी बंदूकों का नवीकरण व निरीक्षण

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना परिसर में लाइसेंसी गन का निरीक्षण व नवीकरण हुआ. प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलको व एसडीओ आवासीय कार्यालय के स्टेनो भूषण प्रधान की देख-रेख में लाइसेंसी गन का निरीक्षण व नवीकरण हुआ. गन नवीकरण को लेकर सुबह 11 बजे से लोगों की भीड़ थाना में उमड़ पड़ी. गन मालिक अपने […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना परिसर में लाइसेंसी गन का निरीक्षण व नवीकरण हुआ. प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलको व एसडीओ आवासीय कार्यालय के स्टेनो भूषण प्रधान की देख-रेख में लाइसेंसी गन का निरीक्षण व नवीकरण हुआ. गन नवीकरण को लेकर सुबह 11 बजे से लोगों की भीड़ थाना में उमड़ पड़ी. गन मालिक अपने अपने बंदूक को लेकर थाना पहुंचे. यहां बारी-बारी से बीडीओ श्री खलको ने बंदूक की जांच की.

बीडीओ श्री खलको ने बताया कि सात बंदूक का नवीकरण हुआ, जबकि 18 बंदूकों का निरीक्षण किया गया. यूआइएन नंबर नहीं होने के कारण निरीक्षण नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा जिला से नंबर उपलब्ध होने के बाद निरीक्षण व नवीकरण होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >