तिरंगे में पिरोया होगा दीक्षांत समारोह का गोल्ड मेडल

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में टॉपरों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से पिरोया गोल्ड मेडल मिलेगा. मेडल जहां दो ग्राम सोना व 50 ग्राम चांदी से बना होगा वहीं इसका फीता राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीत चिन्ह का होगा. बीच में सफेद रंग से कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा दर्ज रहेगा. मेडल के सैंपल को देखने […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में टॉपरों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से पिरोया गोल्ड मेडल मिलेगा. मेडल जहां दो ग्राम सोना व 50 ग्राम चांदी से बना होगा वहीं इसका फीता राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीत चिन्ह का होगा. बीच में सफेद रंग से कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा दर्ज रहेगा.

मेडल के सैंपल को देखने के बाद कुलपति डॉ आरपीपी सिंह व अन्य सदस्यों ने इसे हरी झंडी दे रही है. एक गोल्ड मेडल पर विवि नौ हजार रुपये खर्च करेगा. दो सत्र के कुल 65 टॉपरों को मेडल दिया जायेगा. दीक्षांत समारोह के तिथि की घोषणा अब तक नहीं हुई है. पर फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में इसके आयोजन की संभावना है.

चार हजार लगेंगी कुर्सियां
भले ही दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन विवि प्रबंधन की ओर से इसे भव्य रूप देने को लेकर कार्य आरंभ कर दिया गया है. विवि परिसर को समतल करने का कार्य किया जा रहा है. वहीं रंग रौगन भी आरंभ किया जायेगा. इस बार विशेष अतिथि, अतिथि, प्रोफेसर व विद्यार्थी के लिये अलग-अलग चेयर लगाया जायेगा.
4 हजार से अधिक कुर्सी दीक्षांत समारोह के लिये बुक की गयी है. समारोह स्थल को चारों ओर से टेंट लगाकर भव्य आकर्षित रुप दिया जायेगा. गोल्ड मेडल तथा डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिये विवि परिसर में ही गॉउन उपलब्ध कारायी जा रही है, ताकि उसे वे खरीद सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >