330 परीक्षार्थियों ने दी विभागीय परीक्षा

चाईबासा : स्कॉट बालिका विद्यालय में गुरुवार को प्रथम एवं द्वितीय अर्धवार्षिक विभागीय परीक्षा के तहत स्थानीय भाषा की परीक्षा शुरू हुई. जिसमें 330 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. कुल 480 लोगों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन दिया था. अराजपत्रित कर्मचारी के लिए 321 परीक्षर्थियों ने आवेदन दिया. जिसमें 286 मौजूद रहे तथा राज्यपत्रित […]

चाईबासा : स्कॉट बालिका विद्यालय में गुरुवार को प्रथम एवं द्वितीय अर्धवार्षिक विभागीय परीक्षा के तहत स्थानीय भाषा की परीक्षा शुरू हुई. जिसमें 330 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. कुल 480 लोगों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन दिया था. अराजपत्रित कर्मचारी के लिए 321 परीक्षर्थियों ने आवेदन दिया.

जिसमें 286 मौजूद रहे तथा राज्यपत्रित परीक्षा के लिए 59 परीक्षार्थियों ने आवेदन दिया जिसमें 44 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा में जनजातीय भाषा की परीक्षा भी संयुक्त रूप से ली गई. कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों से कर्मचारियों के लिये चाईबासा के स्कॉट बालिका विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >