तीन दुष्कर्म पीड़ितों के लिए 25,000 रुपये स्वीकृत
चाईबासा : अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार संबंधित मामलों के लेकर गुरुवार को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी के नेतृत्व में पहली बैठक हुई थी. जिसमें दुष्कर्म के तीन मामलों के पीड़िताओं को 25,000 रुपये कर देने की स्वीकृति दी गयी. जबकि अन्य चार मामलों के पीड़ितों को 6,250 रुपये कर देने की स्वीकृति दी गयी. इनमें […]
चाईबासा : अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार संबंधित मामलों के लेकर गुरुवार को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी के नेतृत्व में पहली बैठक हुई थी. जिसमें दुष्कर्म के तीन मामलों के पीड़िताओं को 25,000 रुपये कर देने की स्वीकृति दी गयी. जबकि अन्य चार मामलों के पीड़ितों को 6,250 रुपये कर देने की स्वीकृति दी गयी.
इनमें उषा किरण टोपनो को 6250 रुपये, शंभू पासवान को 6250 रुपये, गिरिश चंद्र गागराई को 6,250, बसंती देवी को 6,250 रुपये तथा बिमला सोय बिरूवा को 25,000 रुपये, रुपये पूर्ति को 25,000 रुपये, माधव पूर्ति को 25,000 भुगतान की स्वीकृति मिली है.
सरकारी वकील भी रहें उपस्थित
उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार मामलों की बैठक में सरकारी वकील भी उपस्थित रहें. ताकि केस की अधतन जानकारी मिल सके. जबकि इन मामलों के त्वरित निष्पादन के लिये एसपी को पत्र लिखने का निर्देश दिया गया. उन्होंने सोना लाम्बडर के दुर्घटना में हुए मौत के मामले में दुर्घटना की प्रकृति स्पष्ट करने का निर्देश दिया.
दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट सजा आदेश प्रति पीपी के द्वारा मंगाने को कहा गया. ताकि मुआबजे की राशि का भुगतान हो सके. मौके डीपीआरओ पलटू महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.