चक्रधरपुर : रेलवे क्लब में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) द्वारा रेल मंडल प्रतिभा स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
इसमें सीबीएसइ, आइसीएसइ व झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 से 100 प्रतिशत अंक लाने वाले डेढ़ सौ छात्रों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया. वहीं रेल मंडलस्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्रुप वन के कुमार अभिनव, ग्रुप टू के तेजाश्वनी व ग्रुप थ्री के कौशिक नाथ को पुरस्कृत किया गया.
ग्रुप वन में कुमार अभिनव, देवोलिना मुखर्जी, नेहा रानी महतो, ग्रुप टू में तेजश्वनी प्रभा, प्रगति चटर्जी, ग्रुप थ्री में कौशिक नाथ, नेहा महतो व रुचिका प्रसाद को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया. सर्वो अध्यक्षा मंजू प्रसाद ने छात्रवृत्ति व प्रतिभाओं को सम्मानित किया. मौके पर सर्वों की सभी सदस्य, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे.
