शिक्षक की जान लेने की कोशिश की गयी: निदेशक

चक्रधरपुर : मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय के निदेशक लक्ष्मण महतो ने बताया कि छात्रावास के कई बच्चों के बाल लंबे थे, कई ने नैरो ट्रॉजर पहन रखा था. 24 जनवरी को प्रार्थना के दौरान जांच के क्रम में शिक्षक शांतनु प्रधान ने विद्यार्थियों को लंबे बाल कटवाने को कहा. फिर शाम में जांच के दौरान […]

चक्रधरपुर : मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय के निदेशक लक्ष्मण महतो ने बताया कि छात्रावास के कई बच्चों के बाल लंबे थे, कई ने नैरो ट्रॉजर पहन रखा था. 24 जनवरी को प्रार्थना के दौरान जांच के क्रम में शिक्षक शांतनु प्रधान ने विद्यार्थियों को लंबे बाल कटवाने को कहा. फिर शाम में जांच के दौरान बाल कटे हुए नहीं मिले.

इसके बाद विद्यार्थियों के लंबे बाल कटवा दिये गये. इससे विद्यार्थियों का एक समूह आक्रोशित हो गया. 15 लड़कों का एक समूह रात के करीब दो बजे प्लानिंग के साथ उठे और एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग जाकर नींद की अवस्था में शिक्षक शांतनु प्रधान का गला दबा कर मारने की कोशिश की. कोई विद्यार्थी उसके हाथ पैर पकड़ लिया और कुछ गला दबाने लगा. शिक्षक के शोर मचाने पर शिक्षक बाबू राम दोंगो की नींद खुल गयी.
बाबू राम ने बच्चों को अलग किया और विद्यार्थियों की पिटाई की गयी. उन्होंने कहा कि बच्चों के पास से एक फंदा भी बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि जब सुबह इस मामले की समीक्षा की गयी, तो षड़यंत्र काफी खतरनाक दिखा, लेकिन बच्चों ने फांसी का फंदा से इंकार किया और रस्सी को केवल शिक्षक को बांधने के लिए लाने की बात कही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >