चक्रधरपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडलस्तरीय मुख्य समारोह पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में निर्धारित है. यहां अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. ध्वजारोहण से पहले एसडीओ श्री गुप्ता व डीएसपी सुबोध कुमार जायसवाल परेड व मार्च पास्ट का निरीक्षण करेंगे.
परेड का रिहर्सल विगत 21 जनवरी से पोड़ाहाट स्टेडियम में जारी है. इसका फाइनल रिहर्सल सोमवार को किया गया. इसमें एसडीओ श्री गुप्ता स्वयं उपस्थित रह कर पूरी तैयारी का जायजा लिया. उनके साथ जेएलएन कॉलेज एनसीसी के लेफ्टिनेंट प्रो अश्विनी कुमार त्रिपाठी, महात्मा गांधी उवि के एनसीसी प्रभारी गुरु चरण महतो, मारवाड़ी प्लस टू उवि के एनसीसी प्रभारी ओम प्रकाश महतो, संजय देवगम व आर लुगन तथा समारोह की तैयारी कराने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक समी अहमद आदि उपस्थित थे.
संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल व कारमेल स्कूल की बैंड टीम ने रिहर्सल में हिस्सा लिया. दोनों स्कूलों के बच्चों की बीच का तालमेल से बजने वाले बैंड गौर से सुनने वालों के दिलों को छू रहा था. बैंड की धुन में ही राष्ट्रीय गान की भी तैयारी की गयी. परेड में जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के 145 कैडेट्स, मारवाड़ी स्कूल के 105 कैडेट्स, महात्मा गांधी उवि के 90 कैडेट्स, कारमेल स्कूल के कैडेट्स व जिला पुलिस बल के जवानों सहित इस वर्ष कुल 400 सदस्य परेड में हिस्सा लेंगे. परेड करने वाले सदस्यों के मार्च पास्ट, वीआइपी का आगमन पर सलामी, रिपोर्ट, निरीक्षण, राष्ट्रीय ध्वज की सलामी, परेड की समीक्षा और मुख्य अतिथि का भाषण की तैयारी करायी गयी.
