चाईबासा : पहले तल्ले में स्थित अपने कमरे में खिड़की से धुसने के क्रम में गिरने से ओड़िशा के राउरकेला निवासी बबलू पूर्ति (32) की मौत हो गयी. झींकपानी पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा है. बताया जाता है कि बबलू वर्तमान झींकपानी थाना अंतर्गत कुदाहातु में रहकर आइटीआइ कॉलेज में पेंटर का काम करता था. पिछली रात वह कहीं घुमने गया था. लौटने में उसे देर हो गयी. उसके साथी कमरा बंद कर सो गये थे.
इस कारण वह पहले तल्ले में स्थित अपने कमरे में खिड़की से घुसने की कोशिश कर रहा था. शराब के नशे में होने के कारण संतुलन बिगड़ने से वह ऊपर से नीचे गिर पड़ा. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी. सूचना मिलने पर साथियों ने पुलिस को सूचित किया.
