सुबह 11 बजे से डीसी आॅफिस में शुरू होगी प्रक्रिया, 100 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला को मंगलवार जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिल जायेगा. डीसी ऑफिस में सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी. भारी सुरक्षा के बीच चुनाव कराया जायेगा. एसपी ऑफिस से सटी सड़क, डीसी ऑफिस तथा उत्पाद विभाग के पास बेरीकेडिंग कर रोड को बंद कर दिया जायेगा. केवल निर्वाचित 28 […]
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला को मंगलवार जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिल जायेगा. डीसी ऑफिस में सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी. भारी सुरक्षा के बीच चुनाव कराया जायेगा. एसपी ऑफिस से सटी सड़क, डीसी ऑफिस तथा उत्पाद विभाग के पास बेरीकेडिंग कर रोड को बंद कर दिया जायेगा.
केवल निर्वाचित 28 जिला परिषद सदस्य ही डीसी ऑफिस में प्रवेश करेंगे. डीसी ऑफिस के सौ मीटर की दूरी में 144 लागू होगा. जिला परिषद सदस्य को समाहरणालय सभागार में चुनाव स्थल के अंदर मोबाइल ले जाने की मनाही होगी. तमाम चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी.
एक समर्थक व एक प्रस्तावक जरूरी
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले प्रत्याशी को एक समर्थक व एक प्रस्तावक प्रस्तुत करना होगा. नामांकन पत्र समाहरणालय सभागार में ही मिलेगा. नामांकन पत्र के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. अगर किसी परिस्थिति में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को एक समान वोट प्राप्त होगा तो लॉटरी से इसका निर्णय किया जायेगा.
डीसी हैं आरओ, पर्यवेक्षक भी पहुंचे
जिला परिषद चुनाव में डीसी अबुबक्कर सिद्दीख पी निर्वाची पदाधिकारी की भूमिका में होंगे. चुनाव आयोग ने चंद्रमोहन प्रसाद कश्यप को सामान्य प्रेक्षक बनाकर भेजा है. एडीयी जयकिशोर प्रसाद व डीसीएलआर चंद्रभूषण सिंह को एआरओ नियुक्त कि गया है.