लक्ष्मी बने प्रमुख व संजय उप प्रमुख

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यलय में रविवार को प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पद पर चुनाव कराया गया. जिसमें, पटाजैंत से पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी सावैंया प्रखंड प्रमुख व सियालजोडा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य संजय बारिक उपप्रमुख पद पर चुने गये. प्रमुख व उपप्रमुख पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों ने परचा भरा था. प्रमुख पद […]

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यलय में रविवार को प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पद पर चुनाव कराया गया. जिसमें, पटाजैंत से पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी सावैंया प्रखंड प्रमुख व सियालजोडा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य संजय बारिक उपप्रमुख पद पर चुने गये. प्रमुख व उपप्रमुख पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों ने परचा भरा था. प्रमुख पद की उम्मीदवार पट्टाजैंत से पंसस लक्ष्मी सांवैया को 11 मत, बड़ानंदा पंचायत की पंसस वृषमति देवगम को 2 तथा पूर्व प्रमुख राजकुमारी को तीन मत मिला.

वहीं उपप्रमुख पद पर सियालजोड़ा पंचायत समिति संजय बारिक को 8 मत, मालुका पंचायत समिति सोनाराम सिंकु को 6 मत तोडांगहातु पंचायत समिति सदस्य कृष्णा तिरिया को 2 मत प्राप्त हुआ. विजयी उम्मीदवार को जगन्नाथपुर एसडीओ इश्तियाक अहमद ने जीत का प्रमाण पत्र दिया.

श्री अहमद ने पंचायत प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर आचारसंहिता व अधिकार तथा कार्य की जानकारी दी. मौके पर जगन्नाथपुर पंचायत समिति सदस्य पवन सिंह, सोनाराम सिंकु, लकेश्वर गागराई, तपशनी नायक, कृष्णा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >