सदर के प्रमुख बने नारायण उपप्रमुख बने गुलशन

चाईबासा : सदर प्रखंड सभागार में रविवार को प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. प्रमुख पद पर डिलियामार्चा पंचायत समिति सदस्य नरायण बानरा ने कुल 11 मत हासिल कर कब्जा जमाया. वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी जयकिशन बिरूली को 8 वोट मिले. कुल 20 पंचायत समिति सदस्य ने चुनाव में हिस्सा लिया, लेकिन एक सदस्य […]

चाईबासा : सदर प्रखंड सभागार में रविवार को प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. प्रमुख पद पर डिलियामार्चा पंचायत समिति सदस्य नरायण बानरा ने कुल 11 मत हासिल कर कब्जा जमाया. वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी जयकिशन बिरूली को 8 वोट मिले. कुल 20 पंचायत समिति सदस्य ने चुनाव में हिस्सा लिया,

लेकिन एक सदस्य ने किसी भी उम्मीदवर को अपना वोट नहीं दिया. इसके बाद उस वोट को रद किया गया. सदर एसडीओ राकेश कुमार दुबे की निगरानी में मतदान, नामांकन, नामांकन वापसी व मतगणना का कार्य सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चला. वहीं दो बजे से चार बजे तक उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. इसमें गुलशन सुंडी व मदन बारी को 9 -9 वोट हासिल हुए, जबकि दो वोट रद्द हुए. अंत में टॉस से की गयी. इसमें गुलशन सुंडी ने जीत हासिल की.

20 पंसस ने किया मतदान. प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव में कुल 20 पंसस ने वोट किया. वोट देने वाले पंसस में मुख्य रूप से साधुचरण सिंह कुंटिया, जयंती सुंडी, जवाहर लाल राम, प्रधान गोप, नारायण बानरा, असाई होनहागा, पुष्पांजलि सामड, सुरो सिंह कुंटिया, संजय देवगम, सोनी बालमुचू, मालती देवगम, राऊतु देवगम, सविता देवगम, गुलशन सुंडी, पूनम बोयपाई, मदन बारी, सुरा बारी, प्रताप सिंह सावैयां, सुरभिका अल्डा, जय किशोर बिरूली, पेलोंग देवगम शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >