लक्ष्मण, आशीष व अर्जमान रहे अव्वल

चाईबासा : रोटरेक्ट क्लब की गणित प्रतियोगिता में पीजेएसएसवीएम के कक्षा सात के छात्र लक्ष्मण महतो ने 92 अंक लाकर पहला अंक हासिल किया. वाद विवाद प्रतियोगिता में आशीष कुमार व अर्जमान हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. दोनों प्रतियोगिता पिल्लई हॉल में आयोजित हुई. जिले के 49 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. […]

चाईबासा : रोटरेक्ट क्लब की गणित प्रतियोगिता में पीजेएसएसवीएम के कक्षा सात के छात्र लक्ष्मण महतो ने 92 अंक लाकर पहला अंक हासिल किया. वाद विवाद प्रतियोगिता में आशीष कुमार व अर्जमान हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. दोनों प्रतियोगिता पिल्लई हॉल में आयोजित हुई.

जिले के 49 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. गणित प्रतियोगिता में डीएवी चाईबासा के प्रणित ने 82 अंक लाकर दूसरा व पीजेएसएसवीएम के हर्षित कुमार ने 80 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. वाद विवाद में प्रज्ञा कुमार व अन्ना निशी सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. मुख्य अतिथि 174 बटालियन के द्वितीय कमांडेंट राकेशचंद्र मिश्रा ने प्रतिभागियों को यह कहते हुये प्रोत्साहित किया कि प्रतियोगिता में जीत हार लगे रहता है, हिस्सा लेना ही बड़ी बात है. उन्होंने रोटरेक्ट क्लब की सराहना की कि इस तरह के मंच के सहयोग से बच्चों की प्रतिभा को उभारा जा सकता है.
पहले चरण में आयोजन के बाद दूसरे चरण में विजेता पुरस्कृत किये गये. मौके पर समाजसेवक व प्रायोजक मुकुंद रूंगटा, नप अध्यक्ष नीला नाग, महिला कॉलेज की प्राधानाचार्य शैलबला दास, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर, रोटरेक्ट के प्रेसिडेंट कल्याण झा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >