कोलेबिरा में उप मुखिया का चयन किया गया

कोलेबिरा : प्रखंड के नवाटोली पंचायत भवन में उपमुखिया का चयन 15 जनवरी को किया गया. इनमें तीन वार्ड सदस्य ग्लेडी सुरीन, बीतु सिंह और अंजू देवी ने अपना नामांकन किया था. इनमें से मतदान के जरिये बीतू सिंह को उपमुखिया के रूप में चयन किया गया. इसके अलावे बंदरचुआं पंचायत में उपमुखिया के रूप […]

कोलेबिरा : प्रखंड के नवाटोली पंचायत भवन में उपमुखिया का चयन 15 जनवरी को किया गया. इनमें तीन वार्ड सदस्य ग्लेडी सुरीन, बीतु सिंह और अंजू देवी ने अपना नामांकन किया था. इनमें से मतदान के जरिये बीतू सिंह को उपमुखिया के रूप में चयन किया गया. इसके अलावे बंदरचुआं पंचायत में उपमुखिया के रूप में रजनी समद का चयन किया गया.

यहां भी मतदान के द्वारा रजनी ने नमन सुरीन को हराया. मौके पर बीडीओ अमर जॉन आईंद, जेपीएस अनिल सिन्हा, बीइइओ जय कुमार तिवारी, जेइइ रामकुमार महतो, पंचायत समिति फिरनाथ सिंह, पंचायत मुखिया कुनूल होरो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >