लोगों की अरुचि देख विलंब से लगा स्टॉल

चाईबासा : गांधी मैदान में लगे तीन दिवसीय पीएमइजीपी का प्रभाव ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा. लोगों की अरुचि को देखते हुए कई दुकानदारों ने अपने स्टॉलों में सामान की प्रदर्शनी देर से लगायी. प्रदर्शनी का उद्देश्य उद्यमियों को बाजार देना और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है. यहां मौजूद दुकानदारों का कहना है […]

चाईबासा : गांधी मैदान में लगे तीन दिवसीय पीएमइजीपी का प्रभाव ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा. लोगों की अरुचि को देखते हुए कई दुकानदारों ने अपने स्टॉलों में सामान की प्रदर्शनी देर से लगायी. प्रदर्शनी का उद्देश्य उद्यमियों को बाजार देना और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है.
यहां मौजूद दुकानदारों का कहना है कि लोग आते ही नहीं हैं, तो फिर सामान बाहर करने का क्या फायदा. मेले में 10 स्टॉल लगे हुए हैं. इसमें पीएमइजीपी के सात स्टॉल एवं खादी और ग्रामोद्योग आयोग के तीन स्टॉल लगे हैं.
मेले में हाटगम्हरिया से कैंडल और चूड़ी के स्टॉल, पुलहातु से पत्ता दोना का स्टॉल, जमशेदपुर से आये उद्यमी का प्राकृतिक पदार्थों का स्टॉल, चाईबासा से बक्सा का स्टॉल, खरसावां से लाह की चुड़ियों और हाथ से बने बैग्स का स्टॉल लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >