सदस्यों के ओड़िशा में होने की संभावना

चाईबासा : वोटों अपने पक्ष में रखने की कवायद के बीच जिला के एक विधायक समर्थक द्वारा 16 जिला परिषद सदस्यों को धूमने के बहाने अंडर ग्राउंड कर दिये जाने की खबर है. सूत्रों की माने तो जिला परिषद के ये सभी सदस्य ओड़िशा में है. दूसरी ओर विधायक के इस चहेते द्वारा खुद किंगमेकर […]

चाईबासा : वोटों अपने पक्ष में रखने की कवायद के बीच जिला के एक विधायक समर्थक द्वारा 16 जिला परिषद सदस्यों को धूमने के बहाने अंडर ग्राउंड कर दिये जाने की खबर है. सूत्रों की माने तो जिला परिषद के ये सभी सदस्य ओड़िशा में है. दूसरी ओर विधायक के इस चहेते द्वारा खुद किंगमेकर की भूमिका में साबित किये जाने से विधायक भी उससे नाराज चल रहे है.

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष सीट के लिए 19 जनवरी को चुनाव होना है. अध्यक्ष के सीट पर कब्जा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों ने लाबिंग तेज कर दी है. अधिक सदस्यों का समर्थन लेकन सीट पर अपने पाले में करने के लिए खरीद फरोख्त तक का प्रयास हो रहा. इसके लिए खुली बोली लगाये जाने की सूचना है.
इधर जिला परिषद के 28 में से 16 सदस्य अचानक लापता हो गये. इनमें चक्रधरपुर अनुमंडल के जिला परिषद सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है. इन जिला परिषद सदस्यों के अज्ञात स्थान पर चले जाने से जिला परिषद की राजनीति गरम हो गयी है.
जेएमएम व भाजपा नेतृत्व को लगेगा झटका
जिला परिषद के 16 सदस्यों के अचानक से लापता होने के कारण जिला परिषद के अध्यक्ष पद की सीट पर अप्रत्यक्ष रुप से कब्जे की तैयारी कर रहे जेएमएम व भाजपा को झटका लगा है. क्योंकि इन सदस्यों में जेएमएम व भाजपा समर्थित कई जिप सदस्य भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >