फर्जी हस्ताक्षर कर आठ लाख रुपये की निकासी

चाईबासा : सदर अस्पताल के मलेरिया विभाग में कार्यरत आदेशपाल सोहराय मांझी व मनोज कुमार बिरूवा के खिलाफ अफसर डॉ संजय कुजूर की शिकायत पर सदर पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज किया है. शिकायत में बताया गया है कि निकासी व व्ययन पदाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर मनोज कुमार बिरूवा ने 6.7.2015 व सोहराय […]

चाईबासा : सदर अस्पताल के मलेरिया विभाग में कार्यरत आदेशपाल सोहराय मांझी व मनोज कुमार बिरूवा के खिलाफ अफसर डॉ संजय कुजूर की शिकायत पर सदर पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज किया है. शिकायत में बताया गया है कि निकासी व व्ययन पदाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर मनोज कुमार बिरूवा ने 6.7.2015 व सोहराय माझी ने 7.7.2015 को चार-चार लाख रुपये का लोन एसबीआइ से निकाल लिया था.

इसकी जानकारी होने पर उन्होंने कार्रवाई के लिए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी को 21.8.2015 को पत्र के जरिये सूचित किया था. उनकी ओर से 21.12.2015 को इस संबंध में कार्रवाई करने का आदेश निर्गत करने पर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >