2,39, 970 बच्चे पियेंगे पोलियो ड्रॉप

चाईबासा : पल्स पोलियो मुक्त घोषिण किये जाने के बाद भी पल्स पोलियो ड्रॉप बच्चों को देने का क्रम जारी है. लक्ष्य यह है कि एक भी बच्चा बीमारी से ग्रसित ना हो. 17 से 19 जनवरी को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाया जायेगा. इसमें पश्चिम सिंहभूम जिला में 2,39,970 बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य […]

चाईबासा : पल्स पोलियो मुक्त घोषिण किये जाने के बाद भी पल्स पोलियो ड्रॉप बच्चों को देने का क्रम जारी है. लक्ष्य यह है कि एक भी बच्चा बीमारी से ग्रसित ना हो. 17 से 19 जनवरी को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाया जायेगा. इसमें पश्चिम सिंहभूम जिला में 2,39,970 बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. शून्य से पांच वर्ष की आयु के बच्चों को पोलियाे की ड्रॉप पिलाना जरूरी है. प्रशासन ने इस साल कई केंद्रों को बंद कर दिया है. इसके पीछे ग्रामीणों आयी जागरूकता व ड्रॉप पिलाने के लिए स्वयं आगे आने की बात कही जा रही है.

हाटगम्हरिया
साप्ताहिक हाट से जाम हटवाया
हाटगम्हरिया. बीते दिन हाटगम्हरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में सोमवार को साप्ताहिक बाजार में छोटा हाथी से लगने वाले जाम का मुद्दा उठा था. इस मामला का शांति समिति में आने के बाद सोमवार को प्रभारी ने स्वयं बस स्टैंड में रह कर छोटा हाथी वाहन को हटवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >