चक्रधरपुर : चक्रधरपुर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल मेला सह पुष्प प्रदर्शनी एवं स्टॉल व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाध्यापक रमेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना से किया. मेला सह प्रतियोगिता में स्कूल बच्चों ने नाना प्रकार व्यंजन के स्टॉल लगाये तथा आकर्षित रंगोली तैयार किया. आलू चॉप, भेलपुरी, झाल मुढ़ी, गाजर हलुवा, पकौड़ी अन्य व्यंजन का स्टॉल लगा था.
स्कूल के शिक्षक, छात्र व अभिभावकों ने खरीददारी कर व्यंजन का स्वाद चखा तथा छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया. रंगोली प्रतियोगिता में संचलता हेंब्रम व प्रिया सोरेन को प्रथम, निधि यादव व स्नेहा कुमारी को द्वितीय तथा सावित्री कुमारी व निकिता कुमारी तृतीय स्थान मिला. जबकि पुष्प प्रदर्शनी में कक्षा सप्तम के हेमप्रीति, अनिता व सुनाम घोष को प्रथम, कक्षा सप्तम की डोली प्रधान, सोनाली जयसवाल व सेजल कुमारी को द्वितीय तथा कक्षा पंचम के खुशी कुमारी, सुप्रिया कुमारी खुशबू कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त किया.
मेला में कक्षा आठ के प्रिया, संगीता, अंजली व स्मिता ने चाट व दहीबड़ा, मिली कुमारी, दिप्ती कुमारी, नेहा व निकिता कुमारी ने चाय, कॉफी, ब्रेड चॉप, पकौड़ी, कक्षा नौ की अंजली, प्रिती राय, श्रुति, निक्की ने बटाटा पुरी, निधि कुमारी, डोली, अनिमा व नेहा गुप्ता ने गाजर हलवा का स्टॉल लगाया था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन मिश्रा, शकुंतला गिरी, सोहन साव, बिंदीया कुमारी, मुखरजीत प्रधान, कौलेश्वर प्रसाद, अल्पना मजुमदार, पंकज मिश्रा, कालीचरण पान, पवन कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा.
