सीकेपी रेलमंडल की आय 12.67% बढ़ी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल ने चालू वर्ष 2015-16 की नौ माही में उपलब्धियां हासिल करने में अपना कीर्तिमान बनाया है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सत्यम प्रकाश ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 के (अप्रैल से दिसंबर) में चक्रधरपुर रेल मंडल ने 69.37 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग की है, जोकि गत वर्ष 2014-15 की […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल ने चालू वर्ष 2015-16 की नौ माही में उपलब्धियां हासिल करने में अपना कीर्तिमान बनाया है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सत्यम प्रकाश ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 के (अप्रैल से दिसंबर) में चक्रधरपुर रेल मंडल ने 69.37 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग की है, जोकि गत वर्ष 2014-15 की समान अवधि की 60.46 मिलियन टन से 8.91 मिलियन टन अधिक है. साथ ही बेटिकट यात्रियों से वसूली गयी राशि में भी खासी वृद्धि हुयी है.

चालू वर्ष 2015-16 के विगत नौ माह (अप्रैल से दिसंबर) में बिना टिकट यात्रा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 4.59 करोड़ रुपया दंड वसूला. रेल मंडल के जिम्मेदारों ने 2 लाख 80 हजार 568 प्रकरण बनाकर 4 करोड़ 59 लाख रुपये रेलवे के खाते में डाले है. पिछले साल इसी अवधि में वसूली गयी राशि की तुलना में इस बार 11.04 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है. बेटिकट यात्रा को रोकने के लिये अनेक कदम उठाये गये है, इनमें नियमित और आकस्मिक निरीक्षण भी शामिल है.

रेल मंडल ने फ्रेट लोडिंग में इस दौरान 14.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. इस अवधि के दरम्यान रेल मंडल ने गत वर्ष की समान अवधि की 4438.93 करोड़ रुपये की आय की अपेक्षा कुल 5001.41 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है, जोकि गत वर्ष की समान अवधि की आय की अपेक्षा 562.48 करोड़ रुपये (12.67 प्रतिशत) अधिक है. इस अवधि में कोचिंग अर्निंग गत वर्ष की समान अवधि की 213.87 करोड़ रुपये की अपेक्षा कुल 226.99 रुपये हुई है. जोकि गत वर्ष की समान अवधि की आय की अपेक्षा 6.13 प्रतिशत अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >