दर्जनों घर तोड़े,खा गये फसल
चक्रधरपुर : बुधवार को जंगली हाथियों ने केनके पंचायत के मोराडीह गांव में उत्पात मचाते हुए दर्जनों घर व खलियान में रखे फसल को बर्बाद कर डाला. घरों में रखे धान को भी खा गये. ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात लगभग 12:30 बजे जंगल की ओर से 25 से 30 हाथियों का झुंड गांव घुस […]
चक्रधरपुर : बुधवार को जंगली हाथियों ने केनके पंचायत के मोराडीह गांव में उत्पात मचाते हुए दर्जनों घर व खलियान में रखे फसल को बर्बाद कर डाला. घरों में रखे धान को भी खा गये. ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात लगभग 12:30 बजे जंगल की ओर से 25 से 30 हाथियों का झुंड गांव घुस आया.
गांव में जब हाथियों का झुंड घुसा तब गांववासी सो गये थे. जो लोग जगे थे, वह हाथियों की संख्या को देख घरों में दुबके रहे. गांव में घुसते ही हाथियों ने घरों को तोड़ना शुरू कर दिया. धान व खलिहान में रखे धान को हाथियों ने रात भर खाया.
हाथियों की गरजन को सुन कर कई लोग अपने घरों में ही दुबके रहे. कई लोग बेहोश हो गये. हाथियों को भगाने के लिए एक भी ग्रामीण का साहस नहीं हुआ. जिससे हाथियों ने रात भर खलिहानों में रखे धान को खाते रहे.
रात भर उत्पात व धान खाने के बाद सुबह लगभग 5:30 बजे हाथियों की झुंड पुन: जंगल की ओर चले गये. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी, पोड़ाहाट-केरा वन विभाग को पत्र भी लिखा है.
हाथियों की संख्या देख घर में दुबके रहे : वशिष्ट प्रधान
वशिष्ट प्रधान व उनके पत्नी कादोगीनी प्रधान ने कहा कि हाथियों की बड़ी संख्या को देख कर घर में दुबके रहे. हाथियों ने घर को चारों तरफ घेर कर तोड़ते रहे.
खलिहान में रखे हजारों रूपये की धान को खाते रहे. परंतु डर के मारे हम घर में घुस कर देखते रहे. रात भर हाथियों ने गांव में उत्पात मचाया. करीब 5:30 बजे हाथियों का झुंड जंगल की तरफ लौट गया.