राशन कार्ड की गड़बड़ी पर हल्ला बोल अभियान चलायेगा जिला जदयू

चाईबासा : जनता दल यूनाइटेड राशन कार्ड बनाने में हुई गड़बड़ी के खिलाफ हल्ला बोल अभियान चलायेगा. जदूय जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद मांझी ने गुरुवार को चेतन सिरका गांव यह घोषणा की. यहां ग्रामीणों ने राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत उनसे की और बताया कि बार-बार प्रखंड व जिला का चक्कर लगाने के बावजूद […]

चाईबासा : जनता दल यूनाइटेड राशन कार्ड बनाने में हुई गड़बड़ी के खिलाफ हल्ला बोल अभियान चलायेगा. जदूय जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद मांझी ने गुरुवार को चेतन सिरका गांव यह घोषणा की. यहां ग्रामीणों ने राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत उनसे की और बताया कि बार-बार प्रखंड व जिला का चक्कर लगाने के बावजूद सूची में सुधार नहीं किया जा रहा.

मांझी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हल्ला बोल चलाया जायेगा. यह तब तक चलेगा जब तक प्रशासनिक अधिकारी नहीं चेतेंगे. मौके पर पंचायत अध्यक्ष मंगता सुंडी, सुशील कुमार, जयपाल बानरा, कृष्णा सामड, मनमोहन सिंह कंडाईबुरू, प्रेम सिंह बानरा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >