मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेलमंडल अंर्तगत बंडामुंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कट कर एनआइटी, जमशेदपुर के एक छात्र की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे की है. मृतक छात्र नितिन वर्मा दंदु आंध्र प्रदेश(वेस्ट गोदावरी) का िनवासी था. वह जमशेदपुर के एनआइटी से बी-टेक (इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियिरंग) की पढ़ाई कर रहा था. इधर घटना की सूचना िमलते ही एनआइटी, जमशेदपुर से कॉलेज के प्रवक्ता दीपक प्रकाश समेत कई प्राध्यापक घटनास्थल की ओर रवाना हो गये हैं.
िमली जानकारी के अनुसार छात्र नितिन एलेप्पी-टाटानगर एक्सप्रेस से विशाखापत्तनम से जमशेदपुर लौट रहा था. मंगलवार की सुबह बंडामुंडा रेलवे स्टेशन पर वह पानी लेने नीचे उतरा.
