केयू : 13 कॉलेजों में खर्च होंगे 4.25 करोड़

सुकेश कुमार चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी 13 अंगीभूत कॉलेजों में पुस्तकालय व प्रयोगशाला का कायाकल्प होगा. इस पर 4.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वित्तीय वर्ष 2015-16 में विश्वविद्यालय को यह अनुदान राशि मिलेगी. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से इसकी स्वीकृति मिल गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एक सप्ताह के अंदर कॉलेजों […]

सुकेश कुमार

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी 13 अंगीभूत कॉलेजों में पुस्तकालय व प्रयोगशाला का कायाकल्प होगा. इस पर 4.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वित्तीय वर्ष 2015-16 में विश्वविद्यालय को यह अनुदान राशि मिलेगी. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से इसकी स्वीकृति मिल गयी है.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एक सप्ताह के अंदर कॉलेजों को राशि का आवंटन कर दिया जायेगा. गत 30 दिसंबर को एचआरडी, रांची में सभी विश्वविद्यालय के सीसीडीसी की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

को-ऑपरेटिव कॉलेज को सबसे अधिक अनुदान : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को प्रयोगशाला के लिए 18.75 लाख तथा पुस्तकालय के लिए 19.23 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है. वहीं जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज तथा द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन को छोड़ सभी कॉलेजों को एक सामान ही राशि आवंटित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >