सड़क खोदकर खोजी गड़बड़ी, जांच के लिये नमूना लिया

पाताहातु-लुपुंगुटु सड़क निर्माण की जांच करने पहुंची आरइओ टीम चाईबासा : पाताहातु से लुपुंगुटु तक सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच बुधवार को आरइओ व निगरानी के अधिकारियों ने की. आरइओ के अधीक्षण अभियंता शचिंद्र कुमार,जेई सूरज वर्मा ने गड़बड़ी की जांच के लिए तीन जगह सड़क को खोदकर गहराई, मेटेरियल के साथ यह जानने […]

पाताहातु-लुपुंगुटु सड़क निर्माण की जांच करने पहुंची आरइओ टीम
चाईबासा : पाताहातु से लुपुंगुटु तक सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच बुधवार को आरइओ व निगरानी के अधिकारियों ने की. आरइओ के अधीक्षण अभियंता शचिंद्र कुमार,जेई सूरज वर्मा ने गड़बड़ी की जांच के लिए तीन जगह सड़क को खोदकर गहराई, मेटेरियल के साथ यह जानने का प्रयास किया कि सड़क का निर्माण मानक के अनुसार नये सिरे से किया गया है अथवा पुरानी सड़क को नया रूप देे दिया गया है.
जांच के क्रम में टीम सड़क में प्रयुक्त मेटेरियल को भी जांच के लिए ले गयी. चाईबासा निवासी साधु चरण कुंटिया ने सड़क निर्माण में प्राक्कलन के साथ छेड़छाड़ व ओवर स्टीमेट बनाने की शिकायत निगरानी के साथ आरइओ से की थी. इस सड़क का निर्माण चाईबासा आरइओ द्वारा कराया गया है. लगभग 3.79 किलोमीटर की सड़क के निर्माण पर 80 लाख की लागत आयी है.
बताया जाता है कि निर्माण में ओवर स्टीमेट को छुपाने के लिए बाद में आरइओ अभियंताओं ने बाद में सड़क निर्माण का दूसरी ओर विस्तार किया. जांच टीम ने एक-एक बिंदुओं को गहराई से देखा. ढ़ाई साल पहले सड़क का निर्माण किया गया था. वर्तमान में सड़क के बीच कई जगह गड्ढे हो गये हैं. योजना का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >