कोर मिनिरल्स ने कारोबार समेटा, फंसे 40 करोड़

नोवामुंडी : लौह अयस्क के कारोबारी कोर मिनरल्स के यहां दर्जन भर कारोबारियों के 40 से 50 करोड़ रुपये बकाया हैं. इसका कार्यालय बंद कर दिये जाने से कारोबारियों में हड़कंप है. ओड़िशा के बड़बिल कार्यालय में भी कोई सुनने वाला नहीं है. आये दिन कारोबारी कोर मिनरल्स कंपनी के कर्मचारियों को खोजने के लिए […]

नोवामुंडी : लौह अयस्क के कारोबारी कोर मिनरल्स के यहां दर्जन भर कारोबारियों के 40 से 50 करोड़ रुपये बकाया हैं. इसका कार्यालय बंद कर दिये जाने से कारोबारियों में हड़कंप है. ओड़िशा के बड़बिल कार्यालय में भी कोई सुनने वाला नहीं है.
आये दिन कारोबारी कोर मिनरल्स कंपनी के कर्मचारियों को खोजने के लिए बंद कार्यालय में हंगामा कर चले आते हैं. यह घटना माइंस की लीज रद होने से उत्पन्न हुई. वस्तुस्थिति जानने के लिए कोर मिनरल्स कंपनी के वीपीइएल नायडू से संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था.
क्या था मामला
कोर मिनरल्स कंपनी का क्रशर प्लांट है. माइंस से लौह-अयस्क की खरीदारी कर क्रशर प्लांट के कारोबारियों के हाथों बिक्री की जाती थी. खरीदारी करने वाले दर्जनों कारोबारियों ने चेक व नकद भुगतान कर डीओ ऑर्डर लिया. जिसके बाद माइंसों के लीज रद कर दिये जाने से कारोबारियों के 40-50 करोड़ रुपये फंस गये हैं. कोर मिनरल्स कार्यालय बंद कर चेन्नई शिफ्ट हो गया. मोबाइल नंबर भी बदल दिया गया है. संपर्क स्थापित नहीं होने से भुग्तभोगी कारोबारियों ने न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया है.
कारोबारियों का फंसा रुपया
बालाजी प्लांट एमजीएम, नारायणी मिनरल्स, परमेश्वरी मिनरल्स, मां लक्ष्मी, संकटा मिनरल्स, कामधेनु, बुद्धदेव मिनरल्स, गणेश मिनरल्स, हीरक मिनरल्स, बालाजी मेटल, महावीर मिनरल्स मां दुर्गा व जय दुर्गा मिनरल्स, राहुल मेटालिक, रश्मि मेटालिक, विशाल आर्या, मनीष खेमका समेत अन्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >