माता की भक्ति में लीन शहर

मनोहरपुर : सर्व मंगल मांगल्ये..शिवे शरवार्थ साधिके। शरणये त्रयम्बके गौरी..नारायणी नमोस्तुते ।। मंत्रोच्चारण के साथ असत्य का सर्वनाश करने वाली मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना प्रखंड के विभिन्न पंडालों में शुरू कर दी गयी है.मनोहरपुर के रेलवे पूजा पंडाल व देवी स्थान पूजा पंडाल हाजरा में मां की स्तुती बांग्ला पंचांग के शुभ मुहुर्त […]

मनोहरपुर : सर्व मंगल मांगल्ये..शिवे शरवार्थ साधिके।

शरणये त्रयम्बके गौरी..नारायणी नमोस्तुते ।।

मंत्रोच्चारण के साथ असत्य का सर्वनाश करने वाली मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना प्रखंड के विभिन्न पंडालों में शुरू कर दी गयी है.मनोहरपुर के रेलवे पूजा पंडाल व देवी स्थान पूजा पंडाल हाजरा में मां की स्तुती बांग्ला पंचांग के शुभ मुहुर्त में होती है. प्रखंड के अन्य तीनो पंडाल में भी भिन्न-भिन्न पंचांगों से पूजा होती है.19 अक्टूबर सोमवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे संत नरसिंह आश्रम में सप्तमी पूजन प्रारंभ किया गया.डेढ़ बजे आरती की गयी.

मंगलवार को 10 बजे महाअष्टमी पूजा प्रारंभ की जायेगी. महाअष्टमी की आरती दोपहर 12 बजे होगी. 21 अक्टूबर बुधवार को सूबह सात बजे संधी पूजा, 8:40 में संधि बलि व 9 बजे सूबह आरती होगी. 21 अक्टूबर बुधवार की दोपहर 1 बजे से नवमी पूजा प्रारंभ होगी.नवमी की आरती दोपहर ढाई बजे की जायेगी.22 अक्टूबर गुरुवार की सूबह 3 बजे से हवन पूजा आयोजित की जायेगी.

जबकि देवी स्थान पूजा समिती के पंडाल में 19 अक्टूबर को सूबह 6 बजे से षष्टी पूजा होगी. देवी स्थान पूजा समिति के पंडाल में मंगलवार को सूबह 7 बजे से महासप्तमी पूजा,शाम साढ़े सात बजे माता की आरती होगी. देवी स्थान पूजा समिति में महाअष्टमी पूजा का शुभारंभ 21 अक्टूबर को होगा. तड़के सूबह 4 बजे से पूजा शुरू होगी, सूबह 7:10 में पुष्पांजलि,संधी पूजा 8:10 में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >