चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में सूखाड़ की स्थिति को देखते हुए कृषि सचिव ने शुक्रवार को कई आदेश जारी किया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव ने मनरेगा का कार्य शुरू रखकर सूखाड़ की भरपाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. हर गांव में मनरेगा की अलग-अलग योजनाएं चलाते रहने का सचिव ने निर्देश दिया है.
कहीं से भी चापाकल खराब होने की सूचना पर तुरंत उसकी मरम्मत करने का सचिव ने निर्देश जारी किया. कम पानी में कौन-कौन सी फसल को उगाया जा सकता है, इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. कृषि विभाग की ओर से वैकल्पिक खेती के प्रस्ताव स्वीकृत पश्चिमी सिंहभूम को दिया जायेगा. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, पेयजल कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.
