निलंबित विद्यार्थियों को देनी होगी पुन: परीक्षा

चाईबासा : बीटेक में एक साल के लिए निलंबित विद्यार्थियों को पुन: एक साल बाद परीक्षा देनी होनी. परीक्षा उसी सेमिस्टर की देनी होगी जिस सेमिस्टर में उसे निलंबित किया गया है. कोल्हान विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में निलंबित विद्यार्थियों […]

चाईबासा : बीटेक में एक साल के लिए निलंबित विद्यार्थियों को पुन: एक साल बाद परीक्षा देनी होनी. परीक्षा उसी सेमिस्टर की देनी होगी जिस सेमिस्टर में उसे निलंबित किया गया है.
कोल्हान विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में निलंबित विद्यार्थियों के अंतिम कागजातों पर हस्ताक्षर भी किये गये. पूर्व की बैठक में विवि ने बीटेक के 20 विद्यार्थी को कदाचार करते पकड़े जाने के कारण उसे निलंबित कर दिया था. बैठक में सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्रा, डॉ बीएम मिश्रा, डॉ महेश्वर यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद आदिउपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >