आक्रोश : खुर्दा रेलमंडल के डेलांग स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बड़बिल : ट्रेन से गिर युवक की मौत से आक्रोशित पुरी जिला अंतर्गत डेलांग के लोगों ने शुक्र वार को डेलांग रेलवे स्टेशन में जमकर तोड़फोड़ मचायी. आक्रोशित भीड़ ने स्टेशन पर खड़ी पुरी-बड़बिल एक्सप्रेस की तीन बोगियों को आग के हवाले कर दिया. इसमें तीनों डिब्बे जल कर राख हो गये. घटना कि किसी भी यात्राी के जान को नुकसान की सूचना नहीं है.
हंगामा के कारण शुक्रवार की दोपहर 2 बजे तक मार्ग पर रेल सेवा बाधित रही. इसके कारण दस ट्रेनें स्टेशन के दोनों ओर तहां-तहां खड़ी रही. रेलवे ने चार ट्रेनों को रद कर दिया है. विलंब से चलने वाली ट्रेनों में हावड़ा -पुरी एक्सप्रेस, खुर्दा-पुरी पैसेंजर, पुरु षोत्तम एक्सप्रेस आदि शामिल है. फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बोलियों में लगी आग पर काबू पा लिया है.
गुरु वार की शाम एक स्थानीय युवक ट्रेन से उतरने के क्रम में गिर गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि डेलांग स्टेशन पर एक्सप्रेस का ठहराव कम है जिससे यात्राियों को परेशानी होती है. कई बार आंदोलन के बाद भी एक्सप्रेस ट्रेन का यह ठहराव नहीं दिया गया. पुरी-बड़बिल एक्सप्रेस का ठहराव डेलांग में नहीं है. इसलिए युवक चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास किया और दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.
