नप चुनाव में लगेंगे तीन सौ कर्मचारी

चाईबासा : चक्रधरपुर नगर पर्षद चुनाव में प्रशासनिक रूप से क्या-क्या जरूरत पड़ेगी, इसका आकलन बुधवार को कर लिया गया. आकलन के रिपोर्ट उपायुक्त व एसपी 18 अप्रैल को रांची में होने वाली बैठक में रखेंगे. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने चुनाव के दौरान लगने वाले संसाधनों को अंतिम रूप दिया. 23 […]

चाईबासा : चक्रधरपुर नगर पर्षद चुनाव में प्रशासनिक रूप से क्या-क्या जरूरत पड़ेगी, इसका आकलन बुधवार को कर लिया गया. आकलन के रिपोर्ट उपायुक्त व एसपी 18 अप्रैल को रांची में होने वाली बैठक में रखेंगे. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने चुनाव के दौरान लगने वाले संसाधनों को अंतिम रूप दिया.
23 वार्डो वाले चक्रधरपुर नगर पर्षद के 46 बूथों पर चुनाव करने के लिए कुल 3 सौ पुलिसकर्मी, 75 गाड़ी तथा 3 सौ चुनाव कर्मी लगाये जायेंगे. मौके पर चक्रधरपुर एसडीओ रविशंकर शुक्ला, सदर एसडीओ असीम किसपोट्टा, जगन्नाथपुर एसडीओ संतोष सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >