बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लें

डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती समारोह में रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कहा आंबेडकर महान पुरूष थे : गिलुवा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे हाई मैदान में स्थित बाबा भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर मंगलवार को सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर सांसद श्री गिलुवा ने कहा कि संविधान […]

डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती समारोह में रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कहा
आंबेडकर महान पुरूष थे : गिलुवा
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे हाई मैदान में स्थित बाबा भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर मंगलवार को सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर सांसद श्री गिलुवा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंती पर हम सबों को उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. डॉभीमराव आंबेडकर के बनाये गये संविधान पर ही देश चल रहा है. संविधान में उन्होंने सबसे अंतिम व्यक्ति का ख्याल रखा है.
उनका जीवन काफी संघर्षमय रहा.उनके जीवन ने से देश के प्रत्येक नागरिक को सीख लेनी चाहिए. बाबा साहब देश के महान पुरुष में से एक थे. देश का हर नागरिक हमेशा उनको याद करेगा. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सांसद प्रतिनिधि गणोश तांती, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पीरू हेंब्रम, नगर अध्यक्ष अशोक दास, अश्विनी प्रमाणिक, राजेश गुप्ता, परविंदर चौहान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >