चाईबासा : माघे पर्व के दौरान मासूम को बहालाकर खेल ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चिमीहातु निवासी साहेब कुदादा(70) को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संबंध में बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.घटना 11 अप्रैल की है. प्राथमिकी में बताया गया है कि उस दिन गांव गायसुटी के इचाकुटी में माघे पर्व मनाया जा रहा था. जिसमें दूसरे गांव के लोग भी शामिल हुए थे. शाम सात बजे आठ वर्षीय उसकी बेटी गायब हो गयी. बेटी को ना पाकर पिता उसे खोजने लगा. गांव के पश्चिम दिशा में 20 गज की दूरी पर खेत में उसे उसकी बेटी मिली.
साहेब कुदादा उसे निवस्त्र कर अपने गोद में बैठाये हुए थे. पिता के पहुंचने पर बच्ची को छोड़कर वह भाग खड़ा हुआ. घटना के बाद गांव में पंचायत बैठी. इसमें पुलिस में मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया गया. दूसरी ओर घटना के बाद ग्रामीणों ने सोमवार को साहेब कुदादा की पिटाई कर दी. गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वृद्ध पर पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है.
