चाईबासा : महुलसाई के मटकमहातु में शराब के नशे में ससुर रेगों पूर्ति ने अपनी बहू पर खुन्नी गोप पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. ससुर के सिर पर खून सवार देख खुन्नी किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी. घटना के समय उसका पति मुर्गी पाड़ा गया हुआ था.
पड़ोसियों ने घटना की सूचना कुजू के बंताडीह में रहने वाले खुन्नी के मायकेवालों को दी थी. सोमवार को मायकेवालों आकर जख्मी खुन्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. कुल्हाड़ी के हमले में पीड़िता को सिर में गहरा जख्म हो गया है. मुफ्फसिल थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
