सेलकर्मी की पुत्री ने किया आत्मदाह का प्रयास

गुवा : गुवा के विवेक नगर में रहने वाले सेल कर्मचारी शुभ्रांशु राय चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री अभिषसा राय चौधरी ने शनिवार को आत्मदाह की कोशिश की. अभिषसा ने सुबह घर के कमरे में ही केरोसिन डालकर खुद को जलाने का प्रयास किया. जब तक घरवालों को कुछ पता चलता व काफी हद तक […]

गुवा : गुवा के विवेक नगर में रहने वाले सेल कर्मचारी शुभ्रांशु राय चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री अभिषसा राय चौधरी ने शनिवार को आत्मदाह की कोशिश की. अभिषसा ने सुबह घर के कमरे में ही केरोसिन डालकर खुद को जलाने का प्रयास किया. जब तक घरवालों को कुछ पता चलता व काफी हद तक झुलस चुकी थी.
चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझायी और उसे अस्पताल ले गये. संत मेरी स्कूल से पासआउट छात्र जमशेदपुर में पढ़ना चाहती थी. लेकिन रिजल्ट अच्छा नहीं होने के कारण उसका नामांकन नहीं हो पा रहा था, इसे लेकर वह तनाव में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >