जगन्नाथपुर. युवा क्लब भवन में शनिवार को आजसू पार्टी की बैठक हुई. जिसमें, भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा की गयी. भूमि अधिग्रहण बिल में सुधार की बात कही गयी है. मौके पर कोल्हान प्रमंडल प्रभरी प्रभाकर तिर्की ने कहा कि जिसके लिए राज्य बना है, उसी के लिए स्थानीय नीति बननी चाहिए.
पश्चिमी सिंहभूम में ओबीसी को मान्यता नहीं देना सही नहीं है. स्थानीय नीति पर 15 अप्रैल को रांची में होने वाली बैठक में भाग लेने की अपील की गयी. मौके पर पश्चिमी सिंहभूम प्रभारी सपनदेव सिंह, अजय कुमार महतो, दामू बानरा, कमल केशरी, भोलानाथ लागुरी, विजय बोदरा, मनोज सिंकू, देवेंद्र लागुरी, दिलीप पटेल आदि उपस्थित थे.
