ट्रक से टकरायी बोलेरो, टिस्को कर्मी की मौत, मां गंभीर

मां की आंख का इलाज करा क्योंझर से लौट रहे थे गंभीर हालत में मां का अस्पताल में चल रहा इलाज जैंतगढ़/बड़बिल : जोड़ा निवासी टिस्को कर्मी राजेश सिंह (40) की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं उनकी मां रमावती सिंह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. उन्हें चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में […]

मां की आंख का इलाज करा क्योंझर से लौट रहे थे

गंभीर हालत में मां का अस्पताल में चल रहा इलाज
जैंतगढ़/बड़बिल : जोड़ा निवासी टिस्को कर्मी राजेश सिंह (40) की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं उनकी मां रमावती सिंह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. उन्हें चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार राजेश सिंह अपनी मां की आंख का इलाज कराने अपने बोलेरो से क्योंझर गये थे. वहां से लौटने के क्रम में दिन के करीब 2 बजे रिमूली बाइपास सड़क पर बोलेरो ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही राजेश की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. चंपुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर चंपुआ अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >