रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी में हाईवा पलटा, चालक और खलासी घायल

चुट्टूपालू घाटी में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. अनियंत्रित होकर एक हाईवा पलट गया, जिसमें चालक और उपचालक घायल हो गए. पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन स्थित चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई. रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा हाईवा (JH02Z 2099) अनियंत्रित होकर घाटी के मोड़ पर पलट गया. वाहन में डांबर (तारकोल) लोड था.

घटना में चालक व उपचालक घायल

हादसे में हाईवा का चालक और उपचालक घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया

रामगढ़ पुलिस प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.सड़क पर पलटे हाईवा को हाइड्रा की मदद से किनारे किया जा रहा है, ताकि यातायात सुचारु रूप से चालू हो सके.

इसे भी पढ़ें: सहायक आचार्य भर्ती में झारखंड हाईकोर्ट का आदेश: 43 सीटें रहेंगी सुरक्षित, JSSC से मांगा जवाब

घाटी में फिर हादसा, सावधानी की जरूरत

चुट्टूपालू घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाएं एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं. प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन “सतर्क” के तहत RPF की कार्रवाई, रांची में ट्रेन से 18,840 रुपये की अवैध शराब जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >