झारखंड चेंबर चुनाव : टीम तुलसी के 13 और टीम मुकेश के 8 सदस्य जीते

झारखंड चैंबर के सत्र 2026-27 के चुनाव में टीम तुलसी ने शानदार जीत हासिल की है. टीम तुलसी के 13 और टीम मुकेश के 8 सदस्य विजयी हुए. जानिए किसने कितने वोट पाए और कौन बना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष.

झारखंड चेंबर के सत्र 2026-27 के चुनाव में टीम तुलसी ने 13-8 से जीत दर्ज की. रविवार को मारवाड़ी भवन में हुए चुनाव में टीम तुलसी के 13 प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि टीम मुकेश के आठ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. वहीं, पी-21 टीम का कोई भी प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल नहीं रहा. सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ.

इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई. शाम करीब आठ बजे चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और पवन शर्मा ने चुनाव परिणाम की घोषणा की. टीम मुकेश के मुकेश कुमार अग्रवाल मतों के लिहाज से सबसे आगे रहे. उन्हें सर्वाधिक 1827 वोट मिले. डॉ अभिषेक कुमार रामाधीन 1742 वोट के साथ दूसरे और प्रवीण लोहिया 1725 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे, टीम तुलसी के तुलसी पटेल को 1622 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे. विनीता सिंघानिया को 1597 वोट मिले.

तीन प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने गये

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए भी चुनाव हुआ. पलामू प्रमंडल से अमित कुमार जायसवाल, साउथ छोटानागपुर प्रमंडल से दामोदर कुमार कसेरा और संताल परगना प्रमंडल से आकाश पांडेय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने गये. वहीं, तीन प्रमंडलो में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का निर्विरोध चयन पहले ही हो चुका था. इनमें कोयलांचल से अमरजीत सिंह सलूजा, कोल्हान से विजय आनंद और नॉर्थ छोटानागपुर से विनय कुमार अग्रवाल निर्विरोध चुने गये.

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह

परिणाम घोषित होते ही मारवाड़ी भवन में समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा. विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उनका फूल-माला पहना कर स्वागत किया. देर शाम तक चुनाव परिणाम को लेकर चैंबर परिसर में गहमा-गहमी बनी रही.

प्रमुख विजयी प्रत्याशियों को मिले वोट

मुकेश कुमार अग्रवाल 1827 मनीष जैन 1497 अनिल अग्रवाल 1360 डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन 1742 नवजोत अलंग (रूबल) 1469 अमित शर्मा 1348 प्रवीण लोहिया 1725 निधि झुनझुनवाला 1450 रोहित अग्रवाल 1347 तुलसी पटेल 1622 आस्था किरानी 1441 अमित किशोर अग्रवाल 1344 विनीता सिंघानिया 1597 अमित अग्रवाल 1424 विकास विजयवर्गीय 1305 ज्योति कुमारी 1535 राहुल साबू 1418 मोनिका गोयनका 1300 राम बांगड़ 1506 रोहित पोद्दार 1384 पूजा ढाढा 1288 वोट मिले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >