JPSC-JSSC छात्रों की जीत पर सोनम वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो को दी बधाई, बोले- मेहनत और निष्ठा रंग लाई

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्रों को आखिरकार सफलता मिली है. इस जीत पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आंदोलनकारी छात्रों और नेता देवेंद्र नाथ महतो को बधाई दी है. उन्होंने छात्रों की मेहनत और निष्ठा की सराहना की.

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए सोमवार की रात का माहौल बेहद खास रहा. सरकार के फैसले के बाद जहां रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आंदोलनकारी छात्रों ने जश्न मनाया, वहीं कुछ ही देर बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उन्हें और आंदोलन से जुड़े छात्रों को जीत की बधाई दी.

वीडियो कॉल के दौरान सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्हें अभी झारखंड सरकार के फैसले की जानकारी मिली है. यह खुशखबरी सुनकर वह बहुत खुश हैं. उन्होंने छात्रों की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है और वह सभी छात्रों को इस जीत की ढेर सारी बधाई देना चाहते हैं.

सोनम वांगचुक ने छात्रों को दी बधाई

देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी छात्रों की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने आंदोलन में जुड़े छात्रों को बधाई देते हुए उनकी एकजुटता और संघर्ष की सराहना की.

उन्होंने कहा कि छात्रों ने जिस मेहनत और निष्ठा के साथ अपनी मांगों को लेकर आवाज उठायी, उसका परिणाम अब सामने आया है. उन्होंने इस मौके पर सभी आंदोलनकारी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं.

झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री को भी दी बधाई

सोनम वांगचुक ने इस दौरान झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि वह झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री को भी ढेर सारी बधाई देना चाहते हैं.

उनका यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले कई दिनों से JPSC-JSSC के मुद्दे को लेकर छात्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. सरकार के ताजा फैसले के बाद आंदोलनकारी छात्रों के रुख में भी बदलाव देखने को मिला है.

बोले- सरकार को गलत होने पर आईना दिखाते रहें

बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने छात्रों को आगे भी अपनी भूमिका जारी रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि छात्र इसी तरह हमेशा सही के साथ खड़े रहें और अगर सरकार गलत हो, तो उसे आईना दिखाते रहें.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को सही रास्ते पर बनाए रखने के लिए जनता और युवाओं की सजग भूमिका जरूरी है. छात्रों को अपनी आवाज उठाते रहना चाहिए और सही मुद्दों पर मजबूती से खड़ा होना चाहिए.

अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने मनाया जश्न

सरकार के फैसले के बाद रांची के मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर भी आंदोलनकारी छात्रों ने जमकर जश्न मनाया. रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में छात्र चौक पर जुटे. छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया.

इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में “I Love You CM साहब...” के नारे भी लगाए. आंदोलन के दौरान सरकार के खिलाफ मुखर रहे छात्रों के बीच मुख्यमंत्री के समर्थन में इस तरह के नारे लगना सोमवार की रात के घटनाक्रम का खास हिस्सा रहा.

आंदोलन में आया बड़ा मोड़

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. सरकार के ताजा फैसले के बाद आंदोलन में बड़ा मोड़ आया है. छात्रों की कई प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से फैसला लिये जाने के बाद आंदोलनकारी छात्र इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं.

हालांकि, CBI जांच की मांग को लेकर स्थिति अभी अलग है. इसलिए इस पूरे घटनाक्रम को आंदोलन की पूर्ण समाप्ति के रूप में देखना जल्दबाजी होगी. फिलहाल सरकार के फैसले से छात्रों में खुशी है और इसी खुशी के बीच सोनम वांगचुक का देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर बातचीत करना आंदोलन के घटनाक्रम में एक अहम कड़ी बन गया है.

सोमवार की रात रांची में एक तरफ अल्बर्ट एक्का चौक पर “I Love You CM साहब...” के नारे सुनाई दिये, तो दूसरी तरफ सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर छात्रों की मेहनत को सलाम करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी. लंबे आंदोलन के बाद बदला यह माहौल JPSC-JSSC आंदोलन की अब तक की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >