कोलेबिरा. प्रखंड के बंदरचुआं लुगड़ी में जीइएल चर्च द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बोंगराम पास्टोरेट अंतर्गत बोंगराम, टुट्टीकेल, सोकोरला, डोमटोली, अंबाटोली, लुडगी, गोबरधासा, कोलेबिरा, शिवनाथपुर, शाहपुर, चवरापानी आदि मंडली के लोगों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आप सभी युवा हमारे समाज और देश के भविष्य हैं. आप अपने भविष्य के प्रति भी सजग रहें. ईमानदारी और मेहनत के साथ पढ़ाई करें व नशापान से दूर रहें. ईश्वर पर भरोसा और विश्वास करें. ईश्वर के बताये हुए रास्ते पर चलें तथा अपने माता-पिता पिता का आदर करें, ताकि समाज में अच्छा महौल बना रहे. कार्यक्रम में पास्टोरेट चेयरमैन यूनिसफर लोमगा, सहायक चेयरमैन सुनीता बरजो, विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, बंदरचुआं मुखिया विलियम समद, कंदीडत सिंगरेन डांग, बरदान डांग आदि उपस्थित थे.
समाज व देश के भविष्य हैं युवा : विधायक
युवा सम्मेलन का आयोजन
