जलडेगा में युवती पर टांगी से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रेफर

जलडेगा के कारीमाटी में युवती सरिता समद पर टांगी से जानलेवा हमला हुआ. पूर्व मंगेतर अनिल लुगुन पर आरोप है कि शादी से इनकार करने पर उसने यह वार किया. युवती गंभीर रूप से घायल है.

जलडेगा. थाना क्षेत्र के कारीमाटी पाहन टोली में रविवार सुबह करीब आठ बजे एक युवती पर टांगी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया. घटना में सरिता समद गंभीर रूप से घायल हो गयी. आरोप है कि बानो प्रखंड के बुम्बुल्डा महतोटोली निवासी अनिल लुगुन सरिता समद के घर आया और घर में रखी टांगी से उस पर वार कर दिया. हमले में सरिता के सिर, गर्दन और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं.

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. परिजन घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी का रिश्ता पहले तय हुआ था. वर्ष 2025 में युवती को युवक के किसी अन्य युवती के साथ कथित अवैध संबंध की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सरिता ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने युवती पर जानलेवा हमला किया. घायल सरिता ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी उस पर जानलेवा हमला कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >