धान के खेत से अज्ञात शव बरामद

धान के खेत से अज्ञात शव बरामद

बानो. बानो थाना अंतर्गत हथनंदा, आसनटोली के समीप धान के खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक का उम्र लगभग 50 वर्ष है. घटना की सूचना मिलते बानो पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया. फिलहाल शव को शवदाह गृह में रखा गया है. पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. बानो थाना प्रभारी मानव मयंक ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो बानो थाना के मोबाइल नंबर 9431706236 पर संपर्क करें.

गोपनीय कार्यालय के नये भवन का उदघाटन

सिमडेगा. बुधवार को एसपी आवास परिसर स्थित गोपनीय कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण व फीता काट कर उदघाटन किया. मौके पर सभी अतिथियों ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम में जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी, जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा मीडिया के बंधुगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >