पशुधन विकास योजना में लाभुकों के चयन में पारदर्शिता बरतें : जोसिमा

पशुधन विकास योजना में लाभुकों के चयन में पारदर्शिता बरतें : जोसिमा

सिमडेगा. प्रखंड कार्यालय पाकरटांड़ में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत समेकित पशुधन विकास योजना के अंतर्गत जोड़ा बैल वितरण योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख रजत लकड़ा ने की. बैठक में उपस्थित जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि पशुधन आधारित योजनाएं ग्रामीण व आदिवासी समाज की रीढ़ है. उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं के माध्यम से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि आत्मनिर्भर गांव की परिकल्पना भी साकार होगी. जोसिमा खाखा ने कहा कि पाकरटांड़ जैसे आदिवासी बहुल प्रखंड में खेती व पशुपालन आज भी आजीविका के मुख्य साधन है. ऐसे में सरकारी योजनाओं का लाभ सही, जरूरतमंद और पात्र लाभुकों तक पहुंचना आवश्यक है. उन्होंने समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि लाभुक चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व दिव्यांग वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जाये. उन्होंने कहा कि जोड़ा बैल वितरण योजना से छोटे और सीमांत किसानों को खेती में सीधा लाभ मिलेगा. इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी. जोसिमा खाखा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसान, मजदूर और ग्रामीण गरीबों के हित में खड़ी रही है. महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पशुपालन से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है. इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिलेगा और परिवार की आय में भी वृद्धि होगी. बैठक में बीडीओ निशा, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >