फोटो-रीति रिवाज, संस्कृति , परंपरागत व्यवस्था पर कायम रहने की जरूरत है:बेसरा

पाकरटांड़ प्रखंड के किनबिरा गांव में गोंड जनजाति उत्थान परिषद के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया.

फोटो फाइल: 16 एसआइएम:11-कार्यक्रम में शामिल लोग सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के किनबिरा गांव में गोंड जनजाति उत्थान परिषद के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी सह भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय लसिया स्कूल समिति के अध्यक्ष अवध किशोर लोहगड़िया उपस्थित थे. भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया. मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी मांझी ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया. समाज सेवी श्रद्धानंद बेसरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 2021 में सम्मान देने के लिए बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के रास्ते को अपना कर हमें भी गोंड जनजाति के परंपरा, रीति रिवाज, संस्कृति और धर्मांतरण से बचाने के लिए काम करने की जरूरत है. कहा कि रीति रिवाज, संस्कृति , परंपरागत व्यवस्था पर कायम रहने की जरूरत है.इस मौके पर बच्चियों एवं महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस मौके पर फलदार वृक्ष लगाये गये और कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बजरू मांझी, उपाध्याय लोकनाथ मांझी, सचिव जागेश्वर भोय, कोषाध्यक्ष अनिल प्रधान, कमलेश मांझी, कामेश्वर भोय, मधुसूदन मांझी, सिताराम मांझी, फुलेश्वर प्रधान, सोमरू प्रधान, मोहन प्रधान, धर्म भोय, महेंद्र बेसरा, बरजू मांझी , महेश्वर भोय,जयनाथ मांझी , हेमंत दिवान, रूपलाल बेसरा, पवन मांझी, लक्ष्मी मांझी, चंपा देवी, साक्षी कुमारी, सविता देवी,कौशल्या देवी, पद्मावती , देवी, जमुना देवी, सविता बाला देवी, सोहनी देवी, चम्पा देवी, पवन देवी, रतनी देवी, भोजो कुमारी, पवन मांझी, मनोज दिवान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >