योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य : विधायक

गुटबहार पंचायत कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के गुटबहार में कांग्रेस पंचायत समिति की बैठक हुई. इसमें विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे. कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, नीति-सिद्धांत और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गयी. विधायक ने वन अधिकार कानून, पेसा नियमावली व भारत की जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए इन कानूनों की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाना आवश्यक है. साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व संगठन सृजन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. कार्यक्रम में वर्तमान केंद्र सरकार व भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर भी चर्चा हुई. विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और ग्रामीणों के हित में कार्य करती रही है तथा आगे भी जनता की आवाज उठाती रहेगी. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गयी. कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है. विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा ने भी लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >