सिमडेगा: मुआवजा राशि हड़पने, धोखाधड़ी करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, सिमडेगा थाना कांड संख्या 40/2025 के तहत यह मामला अलसंगा महकुडेरा निवासी प्रकाश केरकेट्टा के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था.
आरोप है कि बोलबा थाना क्षेत्र के बोलबा निवासी मनोज भगत ने वादी की 6.50 लाख रुपये की मुआवजा राशि हड़प ली. जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान किया.
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज भगत (करीब 40 वर्ष), पिता स्व. मनोहर भगत, निवासी बोलबा, थाना बोलबा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
