राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सिमडेगा व कोलेबिरा विधायक
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सिमडेगा व कोलेबिरा विधायक
सिमडेगा. विधायक भूषण बाड़ा व विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की. साथ ही राज्य के वर्तमान राजनीति के बारे में जानकारी दी. मौके पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया. इस अवसर पर दोनों विधायकों ने झारखंड के राजनीतिक हालात, संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपनी बात रखी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधायकों से कहा कि कांग्रेस की ताकत उसकी विचारधारा और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक नियमित संपर्क अभियान चलायें तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करें. उन्होंने कहा कि एकजुट होकर जनता के बीच जायें और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचायें. संगठन व सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने सिमडेगा जिले में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनता से जुड़े मुद्दों की विस्तार से जानकारी दी. मौके पर विधायक राजेश कच्छप, विधायक सोना राम सिंकू व विधायक सुरेश बैठा ने भी झारखंड में कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का संकल्प दोहराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है