सिमडेगा : बानो प्रखंड के एसएस प्लस टू उवि मैदान में भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन मैच शेर खान एफसी और पीके ब्रदर्स खलारी के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में शेर खान एफसी ने पीके ब्रदर्स खलारी को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे, विधायक प्रतिनिधि विद्युत विभाग तनवीर हुसैन और विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी नइमुद्दीन अंसारी, प्रमुख सुधीर डांग और थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काट कर किया.
दोनों टीमों के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे और तनवीर हुसैन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने और उन्हें निखारने का अवसर मिलता है. बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी ने कहा कि वर्तमान समय में खेल का काफी महत्व है. खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है.
खेल के माध्यम से युवा आगे बढ़ सकते हैं
प्रमुख सुधीर डांग ने कहा कि खेल के माध्यम से युवा आगे बढ़ सकते हैं और अपना बेहतर कैरियर बना सकते हैं. मौके पर भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति के अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष अमुस कंडुलना, सचिव प्रमोद भुइंया, उप सचिव रवि कुमार नायक, कोषाध्यक्ष नीरज साहू, सलाहकार अमित बडिंग, साबिर खान, संरक्षक अरविंद साहू, मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, जगदीश बागे, प्रदीप साहू, दीपक होरो, मो. शाहिल अंसारी, प्रदीप कुमार साहू, तनवीर हुसैन, सदस्य नरोत्तम साहू, विजय सिंह, कैलाश नायक, महेश सिंह, पुरुषोत्तम महतो, सौरभ भगत, विक्की मेहता, हफिंदर सिंह, सनातन सुरिन, उद्धेश्वर महतो, अकबर अंसारी, संतोष जोजो, मुकुल साहू, अभिषेक बागे आदि मौजूद थे. फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को खेला जायेगा.
