संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

प्रखंड कर्मियों की बैठक

बानो. प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड कर्मियों की बैठक हुई. अध्यक्षता बानो बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी ने की. बैठक में ई-केवाइसी, मनरेगा से संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना समेत सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर लाभुकों तक पहुंचना चाहिए. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखंड क्षेत्र के सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, जनसेवक व प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

झंडोत्तोलन का समय तय

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में 8.50, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय 9.10, बैंक ऑफ इंडिया में 9.15, भारतीय स्टेट बैंक में 9.20, रेफरल अस्पताल में 9.30, थाना परिसर में 9.40, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 9.55, प्रखंड कार्यालय खेल मैदान में 10.15 में झंडोत्तोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >