माता-पिता का सम्मान ही सच्ची पूजा

जूनियर कैंब्रिज स्कूल में मातृ-पितृ पूजन का आयोजन

सिमडेगा. जूनियर कैंब्रिज स्कूल परिसर में सरस्वती पूजा व मातृ-पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आचार्य डॉ पद्मराज स्वामी जी महाराज, साध्वी वसुंधरा गुरु मां सत्य साईं सेवा समिति के गणपति जी, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गयी, जिसका नेतृत्व शिक्षिका लक्ष्मी पाठक ने किया. आचार्य डॉ पद्मराज स्वामी जी महाराज ने ज्ञान, विवेक व चरित्र निर्माण पर कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रह कर संस्कारों से जुड़ी होनी चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता और गुरु के प्रति कृतज्ञता भाव अपनाने का संदेश दिया. इसके बाद मातृ-पितृ पूजा का भावुक व प्रेरणादायक आयोजन विद्यालय के अभिभावक निराला देवी के नेतृत्व में किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया. साध्वी वसुंधरा गुरु मां ने कहा कि माता-पिता का सम्मान ही सच्ची पूजा है और यही जीवन की सफलता का आधार बनता है. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. सत्य साईं सेवा समिति के गणपति जी और उनकी टीम की सहभागिता ने सेवा, समर्पण व अनुशासन का संदेश सशक्त रूप से प्रस्तुत किया. समारोह का समापन शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >